Rajasthan Government released Exam Calendar 2026 for 1 lakh posts. Check month-wise govt jobs, teacher, police, medical & other recruitment. Rajasthan Govt Jobs राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में करीब 1 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां आयोजित की जाएंगी। विभिन्न विभागों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, तकनीकी और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं।
Rajasthan Govt Exam Calendar 2026 Highlights
- कुल पद: लगभग 1,00,000
- परीक्षाएं: जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक
- विभाग: शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, तकनीकी, प्रशासनिक
- भर्ती प्रक्रिया: पारदर्शी एवं मेरिट आधारित
| क्रम संख्या | परीक्षा / भर्ती का नाम | पदों की संख्या | परीक्षा माह (2026) |
|---|---|---|---|
| 1 | शिक्षक भर्ती – 2025 | 09 | जनवरी 2026 |
| 2 | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) | 5449 | जनवरी 2026 |
| 3 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – गणित/विज्ञान) | 1043 | जनवरी 2026 |
| 4 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – सामाजिक विज्ञान) | 296 | जनवरी 2026 |
| 5 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – अंग्रेजी) | 221 | जनवरी 2026 |
| 6 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – हिंदी) | 174 | जनवरी 2026 |
| 7 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – संस्कृत) | 187 | जनवरी 2026 |
| 8 | उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-II – उर्दू) | 389 | जनवरी 2026 |
| 9 | शिक्षा विभाग (विभिन्न पद) | 10,000 | जनवरी–मार्च 2026 |
| 10 | सहायक विद्युत निरीक्षक | 09 | फरवरी 2026 |
| 11 | कनिष्ठ सहायक भर्ती | 13 | फरवरी 2026 |
| 12 | आयुष विभाग (विभिन्न पद) | 1548 | फरवरी 2026 |
| 13 | सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य परीक्षा) | 1014 | मार्च 2026 |
| 14 | उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा | 1015 | अप्रैल 2026 |
| 15 | कृषि पर्यवेक्षक भर्ती | 1100 | अप्रैल 2026 |
| 16 | पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती | 1100 | अप्रैल 2026 |
| 17 | सहायक कृषि अभियंता | 281 | अप्रैल 2026 |
| 18 | प्रयोगशाला सहायक (फिजिक्स) | 136 | मई 2026 |
| 19 | प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) | 668 | मई 2026 |
| 20 | व्याख्याता/कोच (माध्यमिक शिक्षा) | 3725 | मई–जून 2026 |
| 21 | राजस्थान राज्य सेवा संयुक्त परीक्षा | 500 | मई 2026 |
| 22 | महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती | 72 | जून 2026 |
| 23 | चपरासी सीधी भर्ती | 259 | जून 2026 |
| 24 | कनिष्ठ लेखाकार भर्ती | 4000 | जून–जुलाई 2026 |
| 25 | LDC/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती | 10644 | जुलाई 2026 |
| 26 | वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) | 6500 | जुलाई 2026 |
| 27 | कनिष्ठ विधि अधिकारी | 12 | जुलाई 2026 |
| 28 | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग | 3000 | जुलाई–अगस्त 2026 |
| 29 | वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक | 322 | अगस्त 2026 |
| 30 | बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक | 2214 | अगस्त 2026 |
| 31 | सांख्यिकी अधिकारी | 113 | अगस्त 2026 |
| 32 | शारीरिक शिक्षा अध्यापक | 1079 | सितंबर 2026 |
| 33 | निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर | 12 | सितंबर 2026 |
| 34 | निरीक्षक कारखाना (सामान्य) | 01 | सितंबर 2026 |
| 35 | सहायक निदेशक / वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी | 09 | अक्टूबर 2026 |
| 36 | सफाई कर्मचारी भर्ती | 24,793 | अक्टूबर 2026 |
| 37 | ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद) | 2000 | अक्टूबर 2026 |
| 38 | विविध पद | 6000 | अक्टूबर–दिसंबर |
| 39 | संरक्षण अधिकारी | 12 | नवंबर |
| 40 | कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती | 774 | नवंबर |
| 41 | संविदा नर्सिंग सुपरवाइजर | 3500 | दिसंबर |
| 42 | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | 3430 | दिसंबर |
| 43 | चिकित्सा अधिकारी भर्ती | 600 | दिसंबर |
| 44 | नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल भर्ती | 2000 | दिसंबर |
Rajasthan Govt Exam Calendar 2026 प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की किरण है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। समय रहते सिलेबस और रणनीति बनाकर तैयारी शुरू करें।
युवाओं को बड़ी सौगात: राजस्थान में 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी, कारोबार के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज
जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए वर्ष 2026 को रोजगार का वर्ष बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नई युवा नीति 2026 और रोजगार नीति 2026 को भी लागू करने की घोषणा की गई है।
इस फैसले से न केवल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिलेगी, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
2026 तक पूरे साल चलेगी भर्ती प्रक्रिया
जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग विभागों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, तकनीकी, प्रशासनिक और सेवा क्षेत्र की भर्तियां शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को पहले से परीक्षा की जानकारी मिले ताकि वे बेहतर योजना के साथ तैयारी कर सकें।
नई युवा नीति 2026: रोजगार के नए रास्ते
नई युवा नीति के तहत युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खोले जाएंगे। इस नीति में खास तौर पर:
- आधुनिक स्किल ट्रेनिंग
- नए क्षेत्रों में रोजगार के अवसर
- खेल, कला और नवाचार को बढ़ावा
- स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस
जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
रोजगार नीति 2026: 3 साल में 15 लाख नौकरियों का लक्ष्य
राज्य सरकार की रोजगार नीति 2026 का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में 15 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए रोजगार कार्यालयों को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए ई-जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे।
स्वरोजगार को बढ़ावा: ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा
युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को बिना ब्याज के आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे स्टार्टअप, छोटे उद्योग और स्वरोजगार से जुड़ सकें।
